खेकड़ा: खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर बिजली की चिंगारी से 10 बीघा गन्ने की फसल जली, किसानों को 2 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान
Khekada, Bagpat | Apr 22, 2026 खेकड़ा के रामपुर मोहल्ला निवासी अनूप और चांद वीर की करीब 10 बीघा ईंख की फसल में आग लग गई। यह घटना खेकड़ा-बड़ा गांव मार्ग पर खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग से हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी सीधे ईंख की फसल पर गिरी। सूखी पत्तियों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी फसल को