कैराना: गंगेरू गांव में बंदरों का आतंक, एक छात्रा पर हमला कर किया घायल
Kairana, Shamli | Jul 30, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में एक छात्रा पर बंदरों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, राहुल की पुत्री माही यूकेजी की छात्रा है, जिस पर बंदरों ने हमला कर दिया। छात्रा की चींख—पुकार सुनकर आस—पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई। हालांकि, हमले में छात्रा घायल हो गई।