अम्ब: ज्वार गांव में सांप के काटने से 4 साल के मासूम की हुई मौत
पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार गांव में सांप के काटने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान रितेश कुमार उर्फ रिति पुत्र संजीव कुमार निवासी वार्ड -4 ज्वार के रूप में हुई है। डी एस पी वसुधा सूद ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि दुख़द हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाई कर रही है।