दुधि: ग्राम सायल में लापता किशोरी का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के (ग्राम सभा सरडीहा) के सायल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 13 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।