दुधि: म्योरपुर में मासूम ने पिया बैटरी का पानी, हालत गंभीर होने पर किया गया जिला अस्पताल रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव में सोमवार को बैटरी का पानी पीने से एक तीन वर्षीय मासूम की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि खजुरी (दुद्धी) निवासी मंदीप का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य अपने ननिहाल काचन गांव आया हुआ था। सोमवार सुबह वह घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी।