धनघटा के मुंडेरा सेमरडाडी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का छठा दिन बड़े उत्साह से मनाया गया। आचार्य उपेंद्र पाराशर ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्तों पर उनके अनुग्रह का वर्णन किया। गोवर्धन धारण लीला और रास पंचाध्यायी की चर्चा ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।