भोगांव: ग्राम जमथरी मे विद्युत लाइन हादसे को दे रही दावत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लगाई गुहार #Jansamasya
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम जमथरी मे विद्युत लाइन हादसे को दावत देता नजर आ रही है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बताया की विद्युत लाइन इतनी नीचे है की कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर जलभराव भी रहता है। कई बार विभाग की जेई ओर लाइन मैंन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई विद्युत विभाग अब किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।