मांझी: उड़ीसा: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
Manjhi, Saran | May 3, 2026 घोड़हट पंचायत के डूमाईगढ़ गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा की उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने से पूरे इलाके में अशोक की लहर दौड़ गई है। मुस्तफा रोजी-रोटी के लिए चेन्नई में मजदूरी करता था। कुछ दिन बाद वह घर लौट रहा था ।इसी दौरान उड़ीसा के मारकोना स्टेशन के समीप बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।