जगदलपुर: संभाग स्तरीय सहकारी किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंथन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने ली बैठक
आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय सहकारी किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार शाम 4 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने किया, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और किसानों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।