जगदलपुर: जगदलपुर में 11 जनवरी को होगी रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा, 796 अभ्यर्थी होंगे शामिल, जूते-मोजे और बेल्ट पर रोक
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार 11 जनवरी को किया जाएगा। बस्तर जिला प्रशासन ने इस परीक्षा के सुचारू और नकल रहित संचालन के लिए कमर कस ली है और इस संबंध में परीक्षार्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।