नगर के वार्ड क्रमांक 5 में रंग पंचमी का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार रंग पंचमी के अवसर पर वार्ड के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चे युवा बुजुर्ग और महिलाएं सभी रंगों में सराबोर और नजर आए। वार्ड वासियों ने मिलकर रंग पंचमी का पर्व मनाते हुए आपसी सुहाग्रा और एकता का परिचय दिया।