लखीसराय: शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला स्थित अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए डिप्टी सीएम।
शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी दीप प्रकाश भवन लखीसराय के द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं अलैकिक रूप से मनाया गया। विशेष मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।