लखीसराय: मंत्रणा कक्ष के सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा की मासिक समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में मनरेगा की मासिक समीक्षातमक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुकत कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। बैठक के आयोजन को लेकर जिले के मनरेगा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।