लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक आयोजित।
आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिले भर के पदाधिकारी गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं संचालन प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार ने किया।