केवटी रनवे: रामपुर गांव के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति को पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
बेहोश व्यक्ति रैयाम थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी बैधनाथ यादव- 32 वर्ष का है। बताया जाता है कि रैयाम थाना के पुअनि सुल्तान अहमद व 112 नम्बर की पुलिस टीम को रैयाम-रनवे मार्ग पर रामपुर गांव के समीप बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति मिला। जिसे उठाकर सीएचसी केवटी-रनवे में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।