केवटी रनवे: रनवे गांव में ग्रामीणों ने सेवा निवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन।
केवटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामा शंकर महतो के सेवा निवृत्त होने पर ग्रामीणों ने पाग - चादर, पुष्प माला व अंग वस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके किये गये कार्यों की सराहना की। मौके पर नरेश पासवान, रमन मिश्र, शमीम अंसारी व विकास कुमार कुशवाहा आदि मौजूद थे।