केवटी रनवे: पैगम्बरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल
घायलों में मो. युनुस की पत्नी शकीना खातून 60 वर्ष व पुत्र मो. रफी अहमद-14 वर्ष एवं मो. वही अहमद- 18 वर्ष का है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी केवटी-रनवे में भर्ती कराया गया। जिसमें रफी अहमद तथा वही अहमद को चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।