केवटी रनवे: समैला गांव निवासी व अलीनगर विधायक के पुत्र को जेल से रिहाई होने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव के पुत्र व भूमि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक ई. धीरज यादव को पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दरभंगा जेल से रिहा हो गए। रिहाई होने पर कार्यकर्ताओं ने धीरज यादव को माला पहनाकर स्वागत किया। केवटी थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जिसमें दो माह 18 दिन तक दरभंगा जेल में बंद रहे।