बरेली: बरेली में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 56 शातिर पुलिस की निगरानी में, SSP अनुराग आर्य का सख्त एक्शन
बरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिलेभर में 56 शातिर अपराधियों की क्लास (B) हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिससे अब उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इन अपराधियों पर लूट, छिनैती, हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी, रंगदारी, धोखाधड़ी, गौकशी, पशु क्रूरता, अवैध शराब, मादक पदार्थों की