बलरामपुर: वन शहीदों की स्मृति में बने प्रेरणा स्थल का मंत्री ने किया लोकार्पण
बलरामपुर शनिवार मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वनमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण कर शहीद वन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। मंत्री नेताम ने कहा कि यह स्मारक उन वन कर्मियों के अदम्य साहस और त्याग का प्रतीक है,