बड़गांव: उदयपुर: पेराफेरी पट्टा आंदोलन पर प्रशासन ने दी सहमति, 15 जनवरी तक मांगा समय
उदयपुर। यूडीए पेराफेरी के 205 गांवों में पट्टों को लेकर चल रहे संघर्ष समिति के आंदोलन पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बसावट वाली आबादी भूमि को संबंधित नगर निगम/पंचायतों को हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी है और इसके लिए 15 जनवरी तक का समय मांगा गया है।