बड़गांव: चेतक स्थित सभागार में उदयपुर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
चेतक स्थित आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के नवीन सभागार में उदयपुर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने की। समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।