बड़गांव: गोगुंदा में एक रात में सात जगह टूटे ताले, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत
गोगुंदा कस्बे में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक ही रात में सात जगहों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बस स्टैंड पर दुकानों, हाथ लारियों और एक सूने मकान को निशाना बनाया गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस जांच में जुटी है।