झालरापाटन: झालरापाटन में पानी-बिजली समस्या पर चक्का जाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी हटे
झालरापाटन के लंका दरवाजा क्षेत्र और गुर्जर मोहल्ला के निवासियों ने मंगलवार सुबह पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लंका दरवाजा के पास सड़क अवरुद्ध कर जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिए जाने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त किया गया।