फतेहपुर: असोथर के अर्रा मजरे कौंडर में निचली गंगा नहर में डूबे 5 वर्षीय मासूम का शव 2 किलोमीटर दूर मिला, परिजनों का रहा बुरा हाल
अर्रा मजरे कौडर निवासी आर्यन सिंह (5) पुत्र राम बहादुर सिंह चौहान शुक्रवार को घर के पास बह रही निचली गंगा नहर में अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार दोपहर सोरहा गांव के पास नहर में एक बालक का शव उतरा