जखनिया: 5 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईटेक चोर गैंग, इंस्टाग्राम बना सुराग, ₹80 हजार कैश और लाखों की चांदी बरामद: सीओ सिटी
गाजीपुर में पुलिस ने पांच महीने पुरानी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। ये चोर इतने हाईटेक थे कि वारदात के समय अपने पास मोबाइल तक नहीं रखते थे ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस ना कर सके। लेकिन आखिरकार मैन्युअल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया से मिले सुराग के दम पर पुलिस ने गैंग के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।