टिब्बी: टिब्बी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, केहरवाला व आसपास के गांवों में बारिश के साथ गिरे चने के आकार के ओले
टिब्बी क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूलभरी आंधी का दौर जारी रहा। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक रही कि आसमान में धूल के गुबार छा गए, जिससे दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।