फुलवरिया: फुलवरिया थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, तीन लोगों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक किशोरी के अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने ही परिवार के तीन लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि उनकी पुत्री 15 वर्षीय बीते 25 अप्रैल को घर से लाइन बाजार के लिए निकली थी। जो नहीं लौटी।