सहारनपुर: विश्व हिन्दू महासंघ ने यूपी के 45वें स्थापना दिवस पर हिन्दू राष्ट्र का नारा दिया, योगी जी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया
विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की एक आकस्मिक बैठक बुधवार शाम 4:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिजेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 12 अप्रैल 2026 को संगठन का 45वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।