शाहबाद: आगर रोड़ पर साले व दो साडूयों में हुआ झगड़ा, एक गंभीर घायल
Shahbad, Baran | Jul 19, 2024 कस्बाथाना थानांतर्गत आगर रोड पर आपसी कहासुनी में साले व दो साडूयों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे साडू ने बड़े साडू को पत्थर मार दिया जिससे व गंभीर घायल हो गया। जिससे एंबुलेंस की सहायता से कस्बाथाना चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां मौके पर पहुंचे हैड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।