नजीबाबाद: लखनऊ में तबादले पर जजों को दी गई भावभीनी विदाई, तहसील परिसर में आयोजित हुआ समारोह
वक्ताओं ने दोनों जजों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकलव्य सरोज और शालिनी देवी ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष न्याय दिया और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा। दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि नजीबाबाद का कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। 15 अप्रैल को 4:00 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।