परिहार: बबुरबन में 54 दिवसीय राम नाम जप महायज्ञ का समापन हुआ
परिहार - प्रखंड के बबुरबन गांव में चल रहे 54 दिवसीय राम नाम जप महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्य के सानिध्य में यज्ञ में यजमानों द्वारा पूर्णाहुति दी गई। बता दे कि बीते 17 दिसंबर को ब्रह्मलीन बाबा तपस्वी नारायण दास जी के पुण्यतिथि के अवसर पर यह महायज्ञ आरंभ किया गया था।