सुपौल: बरेल दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Supaul, Supaul | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर बरेल स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।