रामगढ़ चौक: आशाकर्मी माँ बेटे के साथ मारपीट,जमीन को लेकर पहले विवाद फिर हुई मारपीट। बिल्लो गांव का मामला
बिल्लो में जमीनी विवाद में आशाकर्मी और उनके पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला रविवार 5 बजे प्रकाश में आया है।जिसकी लिखित शिकायत रामगढ़चौक थाना में दिया गया है।घायल ने बताया कि शादी के पहले ही घर तथा जमीन का पारिवारिक बटवारा हो चुंका है। पति का देहांत हो गया है।ऐसे में बेटी की शादी में खर्च हेतु अपने हिस्से की थोड़ी सी जमीन बेच दी।जिसको लेकर देवर ने मारपीट की।