बरेली: प्रेमनगर के चर्चित कबाब कारीगर हत्याकांड में दोनों आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
प्रेमनगर के चर्चित कबाब कारीगर की गोली मारकर हत्या करने के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने गुरुवार को आजीवन कारावास दिया है। एडीजे कोर्ट ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत लेकर जेल भेज दिया। 120 रुपये के विवाद में गोल्डन बाबा उर्फ बरेली के बप्पी लहरी उर्फ मयंक रस्तोगी ने कबाब कारीगर की हत्या की गई थी।