बरेली: किला थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर किला थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास से दो लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जिनके कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद किया है।पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम समद पुत्र इस्माइल खान निवासी बाकरगंज पुलिस चौकी के पास व फैजान पुत्र सरबर निवासी बाकरगंज थाना किला बताया है।