बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी में बसपा नेता के द्वारा किया जा रहा आचार संहिता का उल्लंघन
पशुपति विहार कॉलोनी में बसपा नेता द्वारा आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। आचार संहिता लगते ही पुलिस एक्शन मूड में है ।राजनीतिक झंडे व ब्लैक फिल्म और हूटर उतरवा रही है।बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी में बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तौफिक प्रधान द्वारा होर्डिंग लगा रखी है। बसपा नेता के रौब के आगे पुलिस लाचार नजर आ रही है।