शामली: गढी अब्दुल्ला में युवती को सरेराह पकड़कर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में मुंडेट खादर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 19 अप्रैल को गढ़ी अब्दुल्ला में युवती को सरेराह पकड़कर छेड़छाड, मारपीट व धमकी देने की वारदात हुई थी, जिसके संबंध में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में वांछित थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी मंजीत नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।