गुना नगर: तेज आंधी और बारिश में मैरिज गार्डन का टेंट उखड़ा, मकानों के टीनशेड उड़े, मौसम हुआ ठंडा
गुना में 29 30 मई 2026 की आधी रात अचानक मौसम बदला तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। 30 मई को वायरल वीडियो में शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी के लिए लगा टेंट पूरा उखाड़ कर जमीन पर गिर गया कुर्सियां बिखर गई। वहीं शहर के कुछ इलाकों में कुछ मकानो और झोपड़ियां के टीन शेड उड़ गए, गुना मौसम विभाग ने कहा, 30 मई से आंधी और बारिश की संभावना थी यह एक-दो दिन और रहेगी।