शुजालपुर: शुजालपुर की बेटी शैली नेमा ने प्रदेश में नाम रोशन किया, 12वीं में पाया आठवां स्थान
शुजालपुर के माँ शारदा संदीपनि उ.मा. विद्यालय की होनहार छात्रा कु. शैली नेमा ने मध्यप्रदेश हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वाणिज्य संकाय की छात्रा शैली ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।शैली की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, परिजन और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।