खैरथल: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का रविवार दोपहर 3:00 बजे 2 दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में 6 सत्रों का संचालन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक रहे। उन्होंने देश और राजस्थान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां के विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।