पटना ग्रामीण: पटना: ट्रैफिक पुलिस ने 5 महीने में ₹60 करोड़ का काटा चालान, ट्रैफिक एसपी ने दी जानकारी
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 5 महीने में यानी की 1 जनवरी से लेकर 31 मई तक 60 करोड़ रुपए का चालान किया गया है। जिसमें ज्यादातर विदाउट हेलमेट, नो सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग और ओवर स्पीडिंग को लेकर चालान की गई है। इसके अलावा 10 वाहन जो की चोरी की थी उसे भी जप्त किया गया है।