महोली: बख्तावरपुर में अज्ञात कारणों से युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Maholi, Sitapur | May 23, 2026 जनपद के मालिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में रहने वाले एक 19 वर्ष के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था हालत बिगड़ने के बाद परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लेकर गए थे जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।