खिरकिया: हरदा जिले में समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्था से किसान भड़के, 27 अप्रैल को चक्काजाम का किया ऐलान
Khirkiya, Harda | Apr 26, 2026 हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जिला कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 27 अप्रैल को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। आज 26 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस के अनुसार, इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया एक माह देरी से शुरू हुई है, वहीं अब तक बड़े प्लेट कांटे से तुलाई भी शुरू नहीं की गई है।