मथुरा: हाइवे पर रफ्तार का कहर, मंगल बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, पिता के सामने ही बेटे की हुई मौत
यह हादसा मंगलवार की रात उस वक्त हुआ जब सुखदेव नगर निवासी रामकिशन अपने बेटे जीत कुमार के साथ मंगल बाजार से विक्की पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी विक्की जय गुरुदेव मंदिर के पास पहुँची,तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल जीत कुमार को डॉक्टर भी नहीं बचा सके