बक्सर: ढाई माह बाद बक्सर से चोरी स्कॉर्पियो सिवान में शराब के साथ बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 बक्सर नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज से चोरी गई सफेद स्कॉर्पियो को ढाई माह बाद सिवान जिला उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ बरामद किया है। मौके से शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। रोहतास जिले के देवढ़ी निवासी अभय पांडेय वर्तमान में बक्सर के मुसाफिरगंज, वार्ड-14 में नेहरू स्मारक हाई स्कूल के पास रहते हैं।