मीडिया सेल बागपत ने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि थाना ए.एच.टी. बागपत टीम द्वारा ऑपरेशन रक्षा विशेष अभियान के तहत कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कस्बा बड़ौत में छपरौली चुंगी स्थित ब्यूटी पार्लरों, स्पा सेंटरों एवं होटलों में जाकर चेकिंग की गई तथा सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।