कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गोटेगांव में सीएम राइज स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण शुक्रवार किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने के कार्य को भी देखा।