कोल: पनैठी हाइवे पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बाइक सवार दो दोस्त हुए घायल, एक घायल पहुँचा ज़िला अस्पताल
Koil, Aligarh | May 2, 2024 थाना अकराबाद इलाके के पनैठी हाईवे पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल।एक घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए देर रात जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।दूसरे घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।