कोल: मौलाना आजाद नगर में महिलाओं ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने व मोबाइल ले जाने का आरोप, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 2, 2024 थाना क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में महिलाओं ने क्षेत्रीय दबंगों पर मारपीट करने व मोबाइल छीन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बीते दिन एक महिला उनके घर पर आई और अपना पति उनके घर मे होने का आरोप लगाया और दबंगों से मारपीट कराई जिसके बाद महिला के चोट आई है। पीड़ित महिलाएं SSP कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की है।